FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हमारी सरकार की प्राथमिकता – रेखचंद जैन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत गरावंड खुर्द के ग्राम नेगीगुडा एवं मोरठपाल में सिंगल विलेज नल जल योजना के तहत 69.79 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

 

जगदलपुर inn24. विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत के हर पारा मोहल्ले के हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है जो सुविधाएं पहले शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध थी अब कांग्रेस सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपलब्ध कराई जा रही है उन्होंने कहा की हमारी सरकार हर ग्राम पंचायत के हर गांव गांव के हर पारा मोहल्ले में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है ।

 

ग्राम पंचायत गरावण्ड खुर्द के आश्रित ग्राम मोरठपाल में 15.80 लाख रुपए की लागत से निर्मित नल जल योजना में पाईप लाईन विस्तार कार्य 500 मीटर जिससे की 105 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी इसी तरह ग्राम पंचायत गरावण्ड खुर्द के आश्रित ग्राम नेगीगुडा में 53.99 रुपए की लागत से बनने वाले सिंगल विलेज नल जल योजना के तहत पावर पंप 1 नग 3 एचपी,पम्प हाउस 1 नग, क्लोरीनेशन कक्ष 1 नग , बाउंड्री वॉल 1 नग,टंकी निर्माण 40 किलो लीटर, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 570 मीटर, जिससे 191 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ पार्षद सूर्या पाणी,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह वरिष्ठ नेता निर्मल लोढ़ा विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा सरपंच गरावण्ड खुर्द महादेव बघेल,उप सरपंच संतुला सेठिया,पंच लैखन, श्रीमती सरिता नाग,सीतामनी,चन्द्रा,गुरु बघेल,झिनु पुजारी, आशाराम पुजारी,रामू बघेल,लोकूराम कश्यप,मदन पटेल, सोहनलाल पटेल,धरमु बघेल,साहदेव बघेल,बलराज चालकी, रूपसिंह सेठिया,शंकर नाग , धनपति सेठिया,प्रभुचंद्र सेठिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *