Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh: बिजली तार की चपेट में आई धान से भरी ट्रॉली, देखते ही देखते जलकर राख हुई किसान की फसल

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। खेत से धान भरकर घर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के तार की चपेट में आ गई। इससे ट्रॉली में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें रखा पूरा धान जलकर राख हो गया। इस हादसे में किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

छत्तीसगढ़ में दिसंबर में हो सकते हैं नगरीय निकाय चुनाव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए संकेत

घटना कवर्धा थाना क्षेत्र के ग्राम बोधाईकुंडा की है। जानकारी के मुताबिक, किसान दीपचंद वर्मा अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान भरकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में 11 हजार वोल्ट का बिजली तार काफी नीचे लटक रहा था। धान से भरी ट्रॉली के गुजरते ही वह तार के संपर्क में आ गई, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और ट्रॉली में आग लग गई।

मन की बात में PM मोदी ने की भारतीय चॉकलेट की तारीफ, जानिए क्या है इसकी खासियत

देखते ही देखते आग ने पूरी ट्रॉली को अपनी चपेट में ले लिया। किसान कुछ समझ पाते, इससे पहले ही ट्रॉली में रखा पूरा धान जल गया। आग की वजह से ट्रॉली के चारों पहिए भी क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में करीब एक एकड़ खेत की धान की फसल रखी थी। महीनों की मेहनत के बाद तैयार हुई फसल के इस तरह नष्ट होने से किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026