NATIONALभारत

मन की बात में PM मोदी ने की भारतीय चॉकलेट की तारीफ, जानिए क्या है इसकी खासियत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत में तेजी से विकसित हो रहे चॉकलेट उद्योग, नए स्टार्टअप और स्थानीय उत्पादों की वैश्विक पहचान पर चर्चा की। पीएम मोदी ने गुजरात के सूरत स्थित भारतीय चॉकलेट ब्रांड ‘श्मिटेन’ (Schmitten) की विशेष रूप से तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने कच्छ की ऊंटनी के दूध से बनने वाली चॉकलेट और तमिलनाडु के पारंपरिक गुड़ का भी जिक्र किया।

छत्तीसगढ़ में नक्सली नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश नाकाम, 8 लाख का इनामी DVCM चंदर समेत 5 गिरफ्तार

सूरत के श्मिटेन चॉकलेट ब्रांड की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सूरत का ‘श्मिटेन’ ब्रांड मेड इन इंडिया फाइन चॉकलेट के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। देश में स्टाइलिश चॉकलेट बुटीक का चलन भी बढ़ रहा है। इन बुटीक में ग्राहकों को चॉकलेट के साथ भारतीय संस्कृति की झलक वाला एक खास अनुभव मिलता है।

बता दें कि श्मिटेन एक भारतीय चॉकलेट और कन्फेक्शनरी ब्रांड है। इसकी स्थापना राजहंस न्यूट्रिमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के तहत हुई है, जो राजहंस ग्रुप का हिस्सा है। इसका मुख्यालय सूरत में है। कंपनी के अनुसार, इसके उत्पादों में लग्जरी चॉकलेट, हॉप्पिट्स और कस्टम गिफ्ट कॉम्बो जैसी श्रेणियां शामिल हैं। ब्रांड 50 से अधिक तरह की चॉकलेट पेश करता है।

चॉकलेट उद्योग में स्टार्टअप बढ़ा रहे इनोवेशन

पीएम मोदी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में उद्यमी चॉकलेट निर्माण के क्षेत्र में नए प्रयोग कर रहे हैं। कई स्टार्टअप स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्रियों का इस्तेमाल कर नए फ्लेवर तैयार कर रहे हैं। इससे किसानों, महिलाओं और युवा उद्यमियों के लिए रोजगार और कारोबार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

कच्छ की ऊंटनी के दूध से बन रही चॉकलेट

प्रधानमंत्री ने गुजरात के कच्छ क्षेत्र और चॉकलेट के बीच खास संबंध का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अमूल स्थानीय ऊंट पालकों से प्राप्त ऊंटनी के दूध का इस्तेमाल कर चॉकलेट, केसर फ्लेवर वाला दूध और राजभोग आइसक्रीम जैसे उत्पाद तैयार करता है। इससे स्थानीय पशुपालकों को भी नए अवसर मिल रहे हैं।

तमिलनाडु का पारंपरिक गुड़ पहुंचा यूरोप

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने गुड़ की बढ़ती वैश्विक पहचान पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सदियों से गुड़ भारतीय घरों का हिस्सा रहा है और अब यह अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच रहा है। तमिलनाडु के इरोड का ऑर्गेनिक ताड़ का गुड़ पहली बार यूरोप पहुंचा है। इसमें पारंपरिक स्वाद के साथ उच्च गुणवत्ता भी मौजूद है।

Indian Women’s Hockey Team: भारत ने रचा इतिहास, चीन को हराकर रिकॉर्ड चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, 2026 में हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां

युवाओं के सामने नशा एक बड़ी चुनौती

मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री ने युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारतीय युवाओं की प्रतिभा की चर्चा हो रही है। युवा बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन नशे की लत उनके भविष्य के सामने बड़ी चुनौती बन रही है।

पीएम मोदी ने बताया कि देश में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ भी चलाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे के खिलाफ जागरूकता और सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026