खेल

Indian Women’s Hockey Team: भारत ने रचा इतिहास, चीन को हराकर रिकॉर्ड चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, 2026 में हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां

Indian Women’s Hockey Team: भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए साल 2026 ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। टीम इंडिया ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भोपाल में 28 नवंबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार ट्रॉफी जीती। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। खास बात यह है कि भारत ने लगातार तीसरी बार इस प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की है।

फाइनल मुकाबले में चीन ने पहले हाफ में बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर भारत ने तीन गोल दागकर मुकाबला जीत लिया। इस दौरान दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। शानदार प्रदर्शन के लिए दीपिका को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, उत्तर के इलाकों में रात का तापमान 9 डिग्री से कम, रायपुर में कोहरे का असर

दूसरे हाफ में भारत ने पलटा मुकाबला

फाइनल के पहले हाफ में भारतीय टीम को चीन की मजबूत डिफेंसलाइन के सामने काफी संघर्ष करना पड़ा। खिलाड़ियों की पासिंग में तालमेल की कमी दिखाई दी और चीन ने भारतीय टीम को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। हालांकि, दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक रणनीति अपनाई। लगातार हमलों से चीन की डिफेंस पर दबाव बनाया और तीन गोल कर खिताब अपने नाम कर लिया।

टूर्नामेंट में दीपिका का प्रदर्शन भी शानदार रहा। उन्होंने पूरे प्रतियोगिता में कुल 10 गोल किए और सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बनीं। इनमें 9 गोल पेनल्टी कॉर्नर से और एक गोल फील्ड प्ले के दौरान आया। इससे पहले राउंड रॉबिन मुकाबले में भी भारत ने चीन को 6-2 से हराया था।

2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम की बड़ी उपलब्धियां

भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए यह साल कई ऐतिहासिक सफलताओं वाला रहा है। टीम ने 44 साल के लंबे इंतजार के बाद एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा FIH नेशंस कप का खिताब भी अपने नाम किया। वहीं, FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने 52 साल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के दम पर टीम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए भी क्वालिफाई किया।

NIA Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का मौका! NIA में हेड कॉन्स्टेबल समेत कई पदों पर वैकेंसी, जानें उम्र सीमा और योग्यता

पहली बार विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी बड़ी छलांग लगाई है। साल की शुरुआत में भारतीय टीम नौवें स्थान पर थी। अगस्त में वर्ल्ड कप में पांचवां स्थान हासिल करने के बाद टीम आठवें पायदान पर पहुंची। इसके बाद अक्टूबर में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीतकर सातवां स्थान हासिल किया।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान चीन को 6-2 से हराने के बाद भारत पांचवें स्थान पर पहुंच गया। इसके बाद जापान के खिलाफ 4-0 की शानदार जीत ने टीम को विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया। यह भारतीय महिला हॉकी के इतिहास की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

अब एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रिकॉर्ड चौथी बार खिताब जीतकर भारतीय महिला टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन पर एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है। साल 2026 भारतीय महिला हॉकी के लिए स्वर्णिम वर्ष साबित हुआ है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026