Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, उत्तर के इलाकों में रात का तापमान 9 डिग्री से कम, रायपुर में कोहरे का असर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ने लगा है। बीते तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में सर्दी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में रात का तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है। तापमान गिरने से सुबह और शाम ठिठुरन बढ़ गई है। राजधानी रायपुर में रविवार सुबह कई सड़कों पर कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा। प्रदेश में कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं हैं।

जुआरियों से मिलीभगत पड़ी भारी: एसपी की बड़ी कार्रवाई, टीआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

अंबिकापुर में सबसे कम 8.5 डिग्री तापमान

प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंड लगातार बढ़ रही है। अंबिकापुर और बलरामपुर-रामानुजगंज में तापमान में गिरावट का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान अंबिकापुर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुकमा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर में रात का तापमान 15 डिग्री

राजधानी रायपुर में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है। तीन दिन पहले तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था, जो अब घटकर 27.8 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 29 नवंबर को रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रह सकता है, लेकिन सुबह और रात में ठंड अधिक महसूस होगी।

NIA Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का मौका! NIA में हेड कॉन्स्टेबल समेत कई पदों पर वैकेंसी, जानें उम्र सीमा और योग्यता

बंगाल में चक्रवाती परिसंचरण, छत्तीसगढ़ पर असर नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। हालांकि इसका छत्तीसगढ़ के मौसम पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। प्रदेश में आगामी दिनों में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने की जरूरत होगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026