प्रगतिशील छ.ग. सतनामी समाज सक्ती ब्लाक ईकाई ने ली शपथ
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती ब्लाक ईकाई के पदाधिकारियों ने मंगलवार ,24 नवंबर को पद व निष्ठा की शपथ ली। इस मौके पर सतनाम भवन खैरा में शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि रहीं। इस अवसर पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश पदाधिकारियों में श्यामलाल सितारे, विरेन्द्र अजगल्ले, सक्ती जिला ईकाई के अध्यक्ष रेशम कुर्रे, जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर आजाद, सचिव कीर्तन टंडन, संतराम महिलांगे, जनपद उपाध्यक्ष बंशीधर खांडे, जैजैपुर ब्लाक अध्यक्ष खेमराज खटर्जी, डी.के. कुर्रे, विजय खुंटे, सरपंच हेमलता चंद्रा, प्रेम चंद्रा, रामदीन टंडन, महादेव जांगड़े, देव भारद्वाज, श्रीमती चेतना जांगड़े, पुष्पेन्द्र धृतलहरे, अमृत रात्रे, तोषिबा लायन, रहस दिव्य, दिलसाय लहरे, रमेश आजाद, डभरा ब्लाक अध्यक्ष भागीरथी महेश्वरी, सहित प्रगतिशील छग सतनामी समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। इन पलों में जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर समाज के पदाधिकारियों सहित सामाजिक प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सभी समाज में ‘हम’ की भावना के साथ कार्य करें। इससे समाज में अपनत्व के भाव के साथ आपसी भाईचारा व आपसी प्रेम का भाव मजबूत होती है। इसलिए ‘मैं’ का भाव त्यागें और ‘हम’ का भाव दिलों में विकसित करें। इस मौके पर सांसद श्रीमती जांगड़े ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के ध्येय वाक्य शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो की भाव के साथ समाज में आगे बढ़ने की बात कही। जिलाध्यक्ष रेशम कुर्रे ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बधाई दी। इन पलों में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सतनाम भवन खैरा में 10 लाख रू. की लागत से निर्मित छतदार चबुतरा का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर सक्ती ब्लाक ईकाई के सभी पदाधिकारियों में अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़े, उपाध्यक्ष -उदयराम मधुकर , गणेश रत्नाकर व श्रीमती नेहा पाटले,
सचिव -पतिराम कुर्रे, सह सचिव – सुरेश कुमार खुंटे, कोषाध्यक्ष दयानंद खुंटे सहित कार्यकारिणी सदस्यों में कन्हैयालाल खुंटे, विजय लहरे, अनिल कुमार टंडन, धनीराम महिलांगे, हृदय बंजारे, सियाराम कुर्रे ,मन्नू पालेकर, योगीलाल सुमन,होरी लाल कुर्रे,
राम कुमार भारद्वाज, रामनाथ खुंटे सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया । पश्चात सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने -अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करने की बात कही है। वहीं समाज के लोगों ने उम्मीद जताई है कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में सतनामी समाज एकजुटता के साथ आगे बढ़ेगा।





