Chhattisgarh

दंतैल का पलटवार: खदेड़ने गए ग्रामीणों के ट्रैक्टर को सूंड से उठाकर झकझोरा, बाल-बाल बची जान

सतपाल सिंह

दंतैल का पलटवार: खदेड़ने गए ग्रामीणों के ट्रैक्टर को सूंड से उठाकर झकझोरा, बाल-बाल बची जान

Jas

कोरबा। जंगल में हाथियों को खदेड़ने का दुस्साहस ग्रामीणों पर भारी पड़ गया। शोर मचाकर 11 हाथियों के दल को भगाने की कोशिश कर रहे ग्रामीणों पर एक गुस्साए हाथी ने अचानक पलटवार कर दिया। हाथी ने अपनी सूंड से ट्रैक्टर का अगला हिस्सा जकड़ लिया और उसे खिलौने की तरह झकझोर दिया। हमले में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि उस पर सवार ग्रामीणों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली।

यह घटना कोरबा वन मंडल के कुदमुरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत जिल्गा परिसर के आमा डुगरु जंगल की है। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर जंगल में पहुंचे थे और शोर मचाकर हाथियों को भगाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान दल से निकलकर एक हाथी आक्रामक हो उठा और सीधे ट्रैक्टर पर हमला बोल दिया।

शावक के कारण और भी आक्रामक है दल

वन विभाग के अनुसार, क्षेत्र में 11 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसमें एक नन्हा शावक भी शामिल है। विशेषज्ञों का मानना है कि शावक की सुरक्षा को लेकर हाथी बेहद संवेदनशील और आक्रामक रहते हैं। ऐसे में उनके करीब जाना या उन्हें उकसाना सीधे मौत को दावत देने जैसा है। लगातार समझाइश के बावजूद ग्रामीणों की यह लापरवाही किसी भी दिन बड़े हादसे का सबब बन सकती है। लिंक में जाकर देखे वीडियो…https://www.youtube.com/@humarakusmundaomgavel9110

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026