Chhattisgarh

दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन

राजू सैनी की खबर

दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन

Jas

बांकी मोंगरा :- कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बांकी मोंगरा स्थित मिश्रा मैरिज पैलेस, शक्ति चौक में रविवार को विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में दीपावली सीमिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित क्षेत्र के वरिष्ठजन, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंच से उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन की एकजुटता, आपसी समन्वय और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

 

इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल ने सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और आपसी विश्वास से ही संभव है। ऐसे आयोजन सभी को एक मंच पर लाने और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, ज्योति नंद दुबे, विकास झा, संजय शर्मा, कमला देवी बरेठ, विजय राठौर, मीना शर्मा, पदमनी देवांगन, विनोद यादव, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, अभिषेक गर्ग, राजू प्रजापति, श्रवण तंवर, कृष्णा पटेल, दिनेश राठौर, जीतेन्द्र सिंह, रविन्द्र अग्रवाल, सूरज मिश्रा,मुकेश अग्रवाल, मंगलू जनार्दन, हीरा पंजवानी, सुनीता पटले, मुकुल कर्ष, द्वारिका शर्मा, शशि साहू,गोरी केवट, कविता यादव, वीरेंद्र श्रीवास शालिक राम दुबे, बली यादव में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और हर्षोल्लास के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम का माहौल उत्साह, आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता से सराबोर नजर आया।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026