Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ की जेलों में VIP कल्चर खत्म! 58 साल पुराने 7 नियमों में बड़ा बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने कारागार नियम, 1968 के सात प्रावधानों में संशोधन किया है। अब किसी कैदी की जाति, सामाजिक प्रतिष्ठा, शैक्षणिक योग्यता या पुराने रहन-सहन के आधार पर उसे विशेष दर्जा नहीं दिया जाएगा। वहीं, जेलों में काम का बंटवारा भी जाति के बजाय रोटेशन प्रणाली से किया जाएगा।

यूट्यूब पर ज्यादा ब्याज का लालच देकर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा की जेल से आरोपी गिरफ्तार

यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट के 3 अक्टूबर 2024 के फैसले के अनुरूप किया गया है। अदालत ने जेलों में जाति आधारित भेदभाव को असंवैधानिक बताते हुए राज्यों को अपने जेल नियमों में संशोधन करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए तीन महीने का समय दिया गया था, लेकिन छत्तीसगढ़ में नवंबर 2026 में संशोधित नियमों की अधिसूचना जारी की गई।

रोटेशन से तय होंगे बंदियों के काम

नई व्यवस्था के तहत जेलों में सफाई, रसोई और अन्य जिम्मेदारियों का आवंटन चक्रानुक्रम यानी रोटेशन प्रणाली से किया जाएगा। किसी बंदी की जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर काम तय नहीं होगा। हालांकि, शौचालयों की सफाई को रोटेशन व्यवस्था से अलग रखा गया है।

विशेष दर्जे का पुराना प्रावधान भी खत्म

सरकार ने कारागार नियम 385 में संशोधन कर सामाजिक प्रतिष्ठा, शिक्षा और पूर्व जीवनशैली के आधार पर विचाराधीन बंदियों को विशेष श्रेणी देने का प्रावधान हटा दिया है। वहीं, नियम 562 में बदलाव कर जेल की रसोई में काम करने वाले रसोइयों के चयन से जुड़ी पुरानी वर्ग आधारित शर्त भी समाप्त कर दी गई है।

इसके अलावा नियम 307, 369 और 421 को पूरी तरह हटाया गया है। नियम 395 के उपनियम (8) में भी संशोधन किया गया है।

छत्तीसगढ़ में PRA ग्रुप पर इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन, 32 ठिकानों पर छापेमारी; करोड़ों की नकदी बरामद

इन बदलावों का उद्देश्य जेलों में लंबे समय से चली आ रही भेदभावपूर्ण व्यवस्थाओं को समाप्त करना और सभी बंदियों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करना है। अब जेल प्रशासन को संशोधित नियमों के अनुसार काम का आवंटन और बंदियों के वर्गीकरण की व्यवस्था लागू करनी होगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026