internationalWorld

ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने की थी पाकिस्तान की मदद, अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

अमेरिकी कांग्रेस के एक पैनल की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मई 2025 में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान को सैन्य मदद दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग का यह कदम भारत के बढ़ते प्रभाव को सीमित करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा था। चीन भारत पर दबाव बनाने के लिए सैन्य गतिविधियों, आर्थिक प्रतिबंधों और समुद्री विस्तार का सहारा ले रहा है।

अमेरिका-चीन आर्थिक एवं सुरक्षा समीक्षा आयोग (USCC) ने अपनी रिपोर्ट में चीन के बढ़ते क्षेत्रीय प्रभाव पर चिंता जताई है। आयोग ने सुझाव दिया है कि चीन की रणनीतिक गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए अमेरिका और भारत को खुफिया जानकारी साझा करने, समुद्री सुरक्षा और विनिर्माण के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाना चाहिए। रिपोर्ट में एशिया में शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए भारत की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया गया है।

Korba News: कॉलेज जाने निकला ASI का बेटा डेम में मृत मिला, मोबाइल-बाइक गायब होने से गहराया रहस्य

भारत के खिलाफ चीन की रणनीति पर चिंता

रिपोर्ट के एक अध्याय का शीर्षक ‘चीन का दूसरा मोर्चा: भारत और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी रणनीति का भविष्य’ रखा गया है। इसमें कहा गया है कि चीन और पाकिस्तान के बीच बढ़ती सैन्य एवं सुरक्षा साझेदारी भारत के लिए दो मोर्चों पर युद्ध की आशंका को गंभीर बना रही है।

मई 2025 में हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष का उल्लेख करते हुए आयोग ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने चीन की उस भूमिका को उजागर किया, जिसमें वह सीधे युद्ध में शामिल हुए बिना भी संकट के समय पाकिस्तान को समर्थन दे सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन का ऐसा सहयोग भविष्य में पाकिस्तान के साथ किसी भी सैन्य टकराव के दौरान भारत की रणनीतिक और सैन्य योजनाओं को जटिल बना सकता है।

भारत के बढ़ते प्रभाव को सीमित करना चाहता है चीन?

अमेरिकी आयोग का कहना है कि बीजिंग भारत को एक उभरती हुई रणनीतिक चुनौती के रूप में देखता है। भारत की बढ़ती आर्थिक, सैन्य और वैश्विक ताकत चीन के क्षेत्रीय प्रभाव को प्रभावित कर सकती है। इसी वजह से चीन सीमा पर सैन्य दबाव, आर्थिक उपायों और समुद्री गतिविधियों के जरिए भारत के प्रभाव को सीमित करने की कोशिश कर रहा है।

रिपोर्ट में भारत को उन चुनिंदा देशों में शामिल बताया गया है, जिनके पास जनसंख्या, अर्थव्यवस्था, सैन्य क्षमता और भौगोलिक स्थिति के दम पर चीन के साथ क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को प्रभावित करने की क्षमता है।

ध्रुव जुरेल ने हवा में उड़कर लपका हैरतअंगेज कैच, बल्लेबाज भी रह गया हैरान! देखें VIDEO

अमेरिका के लिए क्यों अहम है भारत?

रिपोर्ट में भारत की वैश्विक स्थिति का जिक्र करते हुए उसे दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश, सबसे बड़ा लोकतंत्र और परमाणु हथियारों से लैस राष्ट्र बताया गया है। इसके अलावा भारतीय सेना की व्यापक क्षमता और चीन के साथ करीब 2,100 मील लंबी विवादित सीमा को भी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना गया है।

आयोग ने हिंद महासागर में भारत की भौगोलिक स्थिति पर भी जोर दिया है। इस क्षेत्र के महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों से चीन के ऊर्जा आयात और व्यापार का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका अमेरिका के लिए अहम हो जाती है।

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अमेरिका और भारत के बीच मजबूत रणनीतिक संबंध होने के बावजूद दोनों देश हर अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर एक जैसी सोच नहीं रखते। इसके बावजूद चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग को महत्वपूर्ण बताया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026