ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News: कॉलेज जाने निकला ASI का बेटा डेम में मृत मिला, मोबाइल-बाइक गायब होने से गहराया रहस्य

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री डेम में एक 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बांगो थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) धनंजय सिंह के बेटे अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। अर्जुन 18 नवंबर से लापता था। वह घर से बाइक लेकर कॉलेज जाने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ मछुआरे मछली पकड़ने के लिए प्रगतिनगर स्थित दर्री डेम पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पानी में एक युवक का शव तैरता देखा। मछुआरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर पहुंचे ASI धनंजय सिंह ने शव की पहचान अपने बेटे अर्जुन के रूप में की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CG News: नाबालिग ने चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, भड़का लोगों का गुस्सा, आरोपी के घर पर पथराव

कॉलेज जाने के लिए निकला था युवक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अर्जुन 18 नवंबर को घर से बाइक लेकर कॉलेज जाने के लिए निकला था, लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंचा। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इस बीच शनिवार को दर्री डेम में उसका शव बरामद हुआ।

जांच के दौरान अर्जुन के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन दर्री डेम के आसपास मिली है। हालांकि, उसका मोबाइल और बाइक अब तक बरामद नहीं हुए हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस युवक के लापता होने से लेकर उसकी मौत तक की घटनाओं की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में तूफान अकवान का असर, बारिश के बाद बढ़ी ठंड, कई जिलों में घना कोहरा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि दर्री डेम में शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव की पहचान 21 वर्षीय अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मोबाइल और बाइक की तलाश के साथ मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026