Chhattisgarhछत्तीसगढ

BJP OBC मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, छत्तीसगढ़ के ललित गंगराकार बने राष्ट्रीय महामंत्री, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। शनिवार को ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य ने नई टीम की घोषणा की। जारी सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ के ललित गंगराकार को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के नेताओं को उपाध्यक्ष, मंत्री और अन्य संगठनात्मक पदों पर नियुक्त किया गया है।

295 करोड़ की ब्लॉकबस्टर ‘हनु-मान’ के सीक्वल में बदला लीड एक्टर, वैष्णव तेज को मिली कमान

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

जारी नियुक्ति सूची के अनुसार, असम के जोगेन मोहन, ओडिशा की ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश के संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र के बबनराव राजी चौधरी, दिल्ली के सत प्रकाश राणा, बिहार के डॉ. अर्जुन सहनी और उत्तर प्रदेश की संगीता बलवंत बिंद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

तीन नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय महामंत्री

राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर दिल्ली के राजेन्द्र यादव, कर्नाटक के प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ के ललित गंगराकार को नियुक्त किया गया है। वहीं, राष्ट्रीय मंत्री के रूप में गुजरात के दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु के टी. भरथराजन, झारखंड के संजीव कुमार (बबलू भगत), हरियाणा की सरिता जांघड़, तेलंगाना के कडंगी रमेश, मध्य प्रदेश के वैभव पंवार और बिहार के भीम कुमार साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

कोषाध्यक्ष से लेकर मीडिया और सोशल मीडिया संयोजक तक नियुक्तियां

अन्य संगठनात्मक पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। उत्तर प्रदेश के राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली के संजय कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और डॉ. अरुण यादव को राष्ट्रीय सह-कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिहार के अजय गुप्ता को मीडिया संयोजक, दिल्ली के परीक्षित डागर को सोशल मीडिया संयोजक और मध्य प्रदेश के प्रदीप माहौर सोनी को सोशल मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

नीति एवं शोध संयोजक की जिम्मेदारी दिल्ली के प्रो. पंकज चौधरी को दी गई है। वहीं, ओडिशा के आशुतोष बेहेरा और उत्तर प्रदेश के राहुल यादव को नीति एवं शोध सह-संयोजक बनाया गया है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति में कई राज्यों के नेताओं को जगह

बीजेपी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में भी देशभर के विभिन्न राज्यों से नेताओं को शामिल किया गया है। अंडमान एवं निकोबार से संजीव रंगैया, आंध्र प्रदेश से श्रीनिवास राव कंटुबुक्ता, बिहार से राजीव रंजन (विशाल यादव), चंडीगढ़ से संजीव वर्मा और छत्तीसगढ़ से खम्हन ताम्रकार को सदस्य बनाया गया है।

इसके अलावा दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव से विशाल तंडेल, दिल्ली से श्वेता सैनी, गोवा से शशिकांत सावंत और गुजरात से महेंद्रभाई झुंगरी को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है।

हरियाणा से अवनीत कौर और रामेश्वर प्रजापति, हिमाचल प्रदेश से ओ. पी. चौधरी, जम्मू-कश्मीर से सज्जाद हुसैन कुमार और बोवराज मेहरा, झारखंड से देव नारायण प्रजापति तथा केरल से ए. वी. अरुण प्रकाश को जगह मिली है।

मध्य प्रदेश से सीताराम बाथम और समीक्षा गुप्ता, महाराष्ट्र से राहुल गोविंद केंग्रे, मणिपुर से एल. गोपाल सिंह और मेघालय से विनोद राय को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।

बस्तर को मिल सकती है वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जगदलपुर में बनेगा कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो

इन राज्यों के नेताओं को भी मिली जगह

महाराष्ट्र से हर्षदा फरांदे और डॉ. स्मिता आर. काले, नागालैंड से प्रभाकर यादव, ओडिशा से प्रशांत नायक, पंजाब से राजिंदर बिट्टा और सरदार हरविंदर सिंह ढिल्लों को कार्यसमिति में शामिल किया गया है।

इसी तरह राजस्थान से जगदीश देवासी और संगीता सोलंकी, सिक्किम से धर्मीश गंग राय, तेलंगाना से भानु प्रकाश मध्वराज, त्रिपुरा से गोपाल चंद्र चौधरी और उत्तर प्रदेश से भुवन भूषण कमल तथा डॉ. ऋचा राजपूत को जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तराखंड से महेंद्र धीमान और पश्चिम बंगाल से अजीत दास तथा मीनाक्षी कमाकार दास को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह मिली है।

युजवेंद्र चहल समेत तीन विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त

राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में भी तीन नामों की घोषणा की गई है। इनमें ओडिशा के प्रो. अद्वैत चरण नायक, दिल्ली के युजवेंद्र सिंह चहल और उत्तर प्रदेश की एडवोकेट सीमा समृद्धि कुशवाहा शामिल हैं।

नई टीम की घोषणा के साथ ही बीजेपी ओबीसी मोर्चा में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया गया है। अलग-अलग राज्यों के नेताओं को प्रतिनिधित्व देकर राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूती देने की दिशा में यह नियुक्तियां महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026