CG News: लकड़ी फोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट; एक की मौत, दो गंभीर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में लकड़ी फोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सरकंडा थाना क्षेत्र के अटल आवास स्थित डी ब्लॉक में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में मयंक ध्रुव की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के गोपाल समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का मौसम
जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत आग तापने के लिए लकड़ी फोड़ने को लेकर हुई थी। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया। विवाद इतना गहरा गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।
इस दौरान मयंक ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष के गोपाल समेत दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका सिम्स अस्पताल में उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल विवाद की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।





