
सक्ती, 17 नवंबर जिला कार्यालय में आयोजित हुए जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जयश्री जैन के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत एवं डिप्टी कलेक्टर पोषक चौधरी द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत एवं डिप्टी कलेक्टर पोषक चौधरी ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी श्याम लाल राठौर ने स्थायी घरेलू विद्युत कनेक्शन प्रदान के सम्बन्ध में, ग्राम करिगांव निवासी संतोष कुमार महंत ने त्रुटि सुधार हेतु, ग्राम रेडा निवासी शिव साहू ने रिकॉर्ड दुरुस्त किए जाने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।





