Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के IAS-IPS अधिकारियों को मिला महंगाई भत्ते का तोहफा, DA 60% से बढ़ाकर 63% हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में पदस्थ अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। राज्य शासन ने IAS और IPS अधिकारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 29 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की थी। इसी के आधार पर अखिल भारतीय सेवाएं (महंगाई भत्ता) नियम, 1972 के तहत छत्तीसगढ़ में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के लिए भी DA की नई दर मंजूर की गई है।

CG News: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, जंगल में मिला हथियारों और विस्फोटकों का डम्प

1 जुलाई से मिलेगा बढ़ा हुआ DA

शासन के आदेश के अनुसार, अधिकारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान 1 जुलाई 2026 से नकद किया जाएगा। इसकी गणना वेतन मैट्रिक्स के संबंधित स्तर के तहत मिलने वाले वेतन के आधार पर होगी। हालांकि, विशेष वेतन और व्यक्तिगत वेतन को महंगाई भत्ते की गणना में शामिल नहीं किया जाएगा।

बकाया राशि का भी होगा भुगतान

DA में बढ़ोतरी के साथ ही अधिकारियों को जुलाई 2026 से अब तक की बकाया राशि भी दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक अधिकारी के नाम से अलग-अलग व्यक्तिगत प्राधिकार पत्र जारी करने की जरूरत नहीं होगी। जारी आदेश के आधार पर वेतन पर्चियों को ही भुगतान के लिए अधिकृत माना जाएगा।

IPL से संन्यास लेंगे एमएस धोनी! CSK ने बनाया नया प्लान, अब मेंटर की भूमिका में आएंगे नजर

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्तों और कलेक्टरों को आदेश के मुताबिक आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों का वेतन जारी करने वाले कार्यालयों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते के भुगतान और बकाया राशि के समायोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026