Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 5.64 लाख क्विंटल के पार, बालोद जिला सबसे आगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के सेन्द्री स्थित धान उपार्जन केंद्र से धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ किया। इससे पहले 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से प्रदेशव्यापी धान खरीदी अभियान की शुरुआत की गई थी।

6 साल की कानूनी लड़ाई के बाद विधवा को मिली बड़ी जीत, बीमा कंपनी को देना होगा 1 करोड़ का क्लेम

राज्य में इस वर्ष किसानों की सुविधा के लिए कुल 3100 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 2847 केंद्रों पर टोकन जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि 2030 केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ हो गई है।

शाम 7 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कुल 5 लाख 64 हजार 470 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसमें 3 लाख 26 हजार 110 क्विंटल मोटा धान, 2 लाख 16 हजार 482 क्विंटल पतला धान और 21 हजार 877 क्विंटल सरना धान शामिल है।

बालोद में सबसे ज्यादा धान की खरीदी

जिलावार आंकड़ों के मुताबिक, धान खरीदी में बालोद जिला सबसे आगे रहा। यहां 67,125.20 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। इसके अलावा राजनांदगांव में 64,095.60 क्विंटल और महासमुंद जिले में 56,454 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है।

समावेशी शिक्षा से सशक्त होगा शिक्षण, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न

टोकन व्यवस्था से किसानों को सुविधा

राज्य सरकार ने धान उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थित खरीदी, टोकन व्यवस्था और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलों में धान खरीदी की प्रक्रिया जारी है। सरकार का कहना है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026