Chhattisgarhछत्तीसगढ

Atmanand School Vacancy 2026: आत्मानंद स्कूल भर्ती पर बड़ा अपडेट! इस दिन आएगा फाइनल रिजल्ट, जानें कब मिलेगी नियुक्ति

Atmanand School Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षक और अन्य कर्मचारियों की भर्ती का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। भर्ती प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। परीक्षा का अंतिम परिणाम सोमवार को जारी किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति और ज्वाइनिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग की तैयारी के मुताबिक, इसी महीने चयनित उम्मीदवारों को स्कूलों में पदस्थ किया जा सकता है।

बालदिवस पर एचआरजी स्मृति उच्च .माध्य.‌विद्यालय दशहरा में आनंद मेला का हुआ आयोजन

इस भर्ती के तहत प्रदेशभर के आत्मानंद स्कूलों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक संविदा के कुल 1812 रिक्त पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के अगले ही दिन मॉडल उत्तर जारी कर दिए गए थे। इसके बाद अभ्यर्थियों से प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई।

लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक के अनुसार, मॉडल उत्तर पर मिली आपत्तियों का परीक्षण किया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से जुड़ी आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

सहायक शिक्षकों के सबसे ज्यादा 590 पद

भर्ती प्रक्रिया में सबसे अधिक रिक्तियां सहायक शिक्षक के पदों पर हैं। इस श्रेणी में कुल 590 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा व्याख्याता, शिक्षक, प्रधानपाठक सहित कई अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

व्याख्याता के पदों में वाणिज्य विषय के लिए 104 और अंग्रेजी विषय के लिए 65 पद निर्धारित हैं। वहीं प्रयोगशाला सहायक के 170, ग्रंथपाल के 60 और कंप्यूटर शिक्षक के 40 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

भारत में इतिहास रच दिया, पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार जीता U19 क्रिकेट विश्वकप

किस पद के लिए कितनी हैं रिक्तियां?

1. व्याख्याता के पद

  • हिंदी – 51

  • अंग्रेजी – 65

  • संस्कृत – 47

  • भूगोल – 2

  • अर्थशास्त्र – 3

  • इतिहास – 3

  • राजनीति शास्त्र – 3

  • सामाजिक विज्ञान – 52

  • गणित – 49

  • जीव विज्ञान – 39

  • वाणिज्य – 104

  • रसायन शास्त्र – 44

  • भौतिक शास्त्र – 53

2. प्रधानपाठक के पद

  • प्राथमिक शाला – 27

  • पूर्व माध्यमिक शाला – 24

3. सहायक शिक्षक

– कुल पद – 590

4. शिक्षक के पद

  • हिंदी – 17

  • संस्कृत – 17

  • अंग्रेजी – 106

  • सामाजिक विज्ञान (कला) – 72

  • विज्ञान – 56

  • गणित – 68

5. अन्य पद

  • व्यायाम शिक्षक – 50

  • ग्रंथपाल – 60

  • कंप्यूटर शिक्षक – 40

  • प्रयोगशाला सहायक – 170

इस भर्ती प्रक्रिया के पूरी होने से आत्मानंद स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने का रास्ता साफ होगा। अब अभ्यर्थियों की नजर सोमवार को जारी होने वाले फाइनल रिजल्ट पर टिकी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026