Chhattisgarhछत्तीसगढ

महादेव सट्टा ऐप केस: 19 नवंबर तक जेल में रहेगा सौरभ चंद्राकर, ED की याचिका खारिज; CBI ने नहीं मांगी दोबारा कस्टडी

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 8 दिन की CBI कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद गुरुवार को उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। CBI ने दोबारा रिमांड की मांग नहीं की और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया।

वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से नॉन-बेलेबल वारंट निष्पादित कराने के लिए दिया गया आवेदन कोर्ट ने खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान ED की ओर से अधिवक्ता सौरभ पांडे ने पक्ष रखा, जबकि बचाव पक्ष की पैरवी तुषार गिरी ने की। कोर्ट परिसर में CBI और ED के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कोरबा शहर से महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील,गोविंद रोचवानी की पत्नी भारती रोचवानी की तलाश जारी

सट्टे के नेटवर्क और हवाला लेनदेन को लेकर हुई पूछताछ

CBI ने अपनी 8 दिन की पूछताछ के दौरान सौरभ चंद्राकर से महादेव ऐप के पूरे नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों, हवाला के जरिए हुए वित्तीय लेनदेन और कथित प्रोटेक्शन मनी को लेकर सवाल किए।

जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि ऑनलाइन सट्टे से जुटाई गई रकम किन लोगों तक पहुंचाई गई और इस पूरे नेटवर्क में किन अधिकारियों तथा अन्य लोगों की भूमिका रही। इसी कड़ी में CBI ने चार अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है।

2022 में दर्ज हुई थी पहली FIR

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में सबसे पहले 30 मार्च 2022 को दुर्ग के मोहन नगर थाने में FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद 6 अक्टूबर 2022 को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू से जांच शुरू की।

जांच के दौरान सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को इस मामले के मुख्य आरोपियों के रूप में चिन्हित किया गया। वहीं, CBI ने 18 दिसंबर 2024 को मामले में अपनी जांच के तहत केस दर्ज किया था।

भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे कल, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला और फ्री में कहां देख सकेंगे लाइव मैच

फिलहाल जांच एजेंसियां ऑनलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों, बैंक खातों और हवाला के जरिए हुए करोड़ों के कथित लेनदेन की पड़ताल कर रही हैं। साथ ही इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों और अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026