Chhattisgarhछत्तीसगढ

सरकारी कार्यालय में उड़ी नियमों की धज्जियां! शराब-मटन के साथ जश्न मनाते डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में वन विभाग का एक सरकारी कार्यालय विवादों में घिर गया है। सीपत वन परिक्षेत्र कार्यालय के भीतर कथित तौर पर शराब और मटन पार्टी आयोजित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विभाग में हलचल मच गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कार्यालय के भीतर शराब की बोतलों और मटन के साथ पार्टी का आयोजन किया गया था। वीडियो में डिप्टी रेंजर लक्ष्मीकांत गढ़ेवाल कुछ बाहरी युवकों के साथ सरकारी टेबल पर बैठकर शराब पीते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है।

स्टील प्लांट में भीषण विस्फोट से मची तबाही, 16 लोगों की मौत, 13 घायल

सरकारी कार्यालय की मर्यादा पर उठे सवाल

मामले ने सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली और अनुशासन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस वन विभाग की जिम्मेदारी जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा करना है, उसी विभाग के कार्यालय में इस तरह की कथित गतिविधियों का सामने आना चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि सरकारी कार्यालय में इस तरह की पार्टी कैसे आयोजित हुई और क्या विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी थी?

जांच और कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में नाराजगी बताई जा रही है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी कार्यालयों की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने के लिए इस मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

IND vs NZ: बारिश ने धोया हैमिल्टन वनडे, बिना गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त बरकरार

फिलहाल मामले में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सभी की नजर विभागीय जांच और संभावित कार्रवाई पर टिकी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026