राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह में जुटे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज, सोनिया और प्रियंका गांधी से की मुलाकात

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित 5, सुनहरी बाग रोड आवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश के नेताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
छोटी-सी पहल, बड़ा संदेश: नन्हीं आराध्या ने दिवाली पर घर में काम करने वाली दीदी को भेंट किया उपहार
समारोह में यूपीए की पूर्व चेयरपर्सन एवं सांसद सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत सहित देशभर के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ के नेताओं ने सभी से आत्मीय मुलाकात की और देश की मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर चर्चा की।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।
डॉ. चरणदास महंत ने समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दीपावली के संदेश को साझा किया। उन्होंने कहा कि दीपावली हमें सिखाती है कि अंधकार कितना भी गहरा क्यों न हो, आशा और विश्वास का एक दीपक उसे दूर करने की ताकत रखता है।
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन
उन्होंने आगे कहा कि आज देश नफरत, वैमनस्य और विभाजनकारी राजनीति जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और आपसी एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।





