Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड, जानें अगले 3 दिन का हाल

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का असर कमजोर पड़ने के साथ ही छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बारिश का दौर थमने के बाद प्रदेश में ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम शुष्क होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी रायपुर में सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं महसूस होने लगी हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आज से मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

CBSE छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी; यहां देखें पूरा शेड्यूल

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 7 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

Diwali Photography Tips: दिवाली पर चाहिए परफेक्ट फोटो? कैमरे की इन 6 सेटिंग्स को तुरंत बदलें

आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवाती परिसंचरण

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी तेलंगाना और उससे लगे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर ऊपरी वायु में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह समुद्र तल से लगभग 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। हालांकि, इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के मौसम में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं मिले हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026