ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

ब्रेकिंग कोरबा कुसमुंडा में हुए हादसे को लेकर पार्षद और जनप्रतिनिधियों ने अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस को सौंपा ज्ञापन, इरकॉन कंपनी के अधिकारी और ठेकदार पर अपराध दर्ज करने सहित 8 सूत्रीय मांग…. मांग पूरी नहीं होने पर रेल परिवहन ठप करने की चेतावनी

सतपाल सिंह

ब्रेकिंग कोरबा कुसमुंडा में हुए हादसे को लेकर पार्षद और जनप्रतिनिधियों ने अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस को सौंपा ज्ञापन, इरकॉन कंपनी के अधिकारी और ठेकदार पर अपराध दर्ज करने सहित 8 सूत्रीय मांग….

मांग पूरी नहीं होने पर रेल परिवहन ठप करने की चेतावनी

Jas

 

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में बीते बुधवार को गेवरा टीपर मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में युवक युवती के मौत को लेकर आज गुरुवार को क्षेत्र के पार्षद जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों लोगों ने कुसमुंडा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि

 कुचेना मार्ग, गेवरा-दीपका को कुसमुंडा-कोरबा से जोड़ने वाला एकमात्र मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर गेवरा-पेंड्रा रोड रेल लाइन विस्तार कार्य के अंतर्गत एक अंडरब्रिज का निर्माण कराया गया है। यह अंडरब्रिज निर्माण के समय से ही अनियमितताओं और विवादों के घेरे में रहा है। इरकॉन (IRCON) कंपनी द्वारा इसे अत्यधिक संकरा और घुमावदार बनाया गया है, जिससे यहाँ आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। इसके अतिरिक्त, पहली ही बारिश में यहाँ भारी जलभराव हो गया था और बारिश का मौसम बीतने के बाद अंडरब्रिज के भीतर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।

इसकी मरम्मत के नाम पर संबंधित कंपनी और ठेकेदार द्वारा आम जनता को बिना किसी पूर्व सूचना दिए, सोमवार दिनांक 02/11/2026 की शाम को इस मार्ग को अचानक बंद कर दिया गया। इसके फलस्वरूप इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों को भारी वाहनों की आवाजाही वाले ‘गेवरा टीपर मार्ग’ पर डायवर्ट (परिवर्तित) कर दिया गया।

अगले दिन मंगलवार दिनांक 03/11/2026 की सुबह जब हम ग्रामीण कुचेना अंडरब्रिज कार्यस्थल पर पहुँचे और इरकॉन कंपनी के अधिकारी आदित्य रघुवंशी तथा ठेकेदार से मिलकर बिना सूचना मार्ग बंद करने पर आपत्ति जताई, तब उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (SDM) कटघोरा द्वारा जारी आदेश की प्रति दिखाई। उस आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख था कि मरम्मत कार्य के दौरान केवल भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जाना है, न कि दोपहिया और हल्के वाहनों का। इसके बावजूद, नियमों को ताक पर रखकर दोपहिया वाहनों को भी भारी वाहनों वाले असुरक्षित मार्ग पर जाने के लिए मजबूर किया गया।

चूंकि गेवरा टीपर मार्ग पर लगातार भारी वाहन चलते हैं, इसलिए वहाँ दुर्घटना की प्रबल संभावना को देखते हुए हमने तत्काल अंडरब्रिज के समीप से एक अस्थायी वैकल्पिक रास्ता बनाकर दोपहिया वाहनों को निकालने की माँग की थी। इस पर मौके पर उपस्थित इरकॉन कंपनी के अधिकारी और ठेकेदार ने सहमति जताई थी। परंतु, यह सहमति मात्र औपचारिकता और दिखावा साबित हुई। अधिकारियों और ठेकेदार द्वारा दोपहिया वाहनों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई।

वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण दोपहिया वाहन चालक मजबूरी में उसी भारी वाहन वाले टीपर मार्ग से आवाजाही करते रहे। इसी लापरवाही के कारण आज बुधवार दिनांक 04/11/2026 की सुबह लगभग 8:00 बजे एक भारी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती सीमा पटेल और बाइक सवार युवक संजय कंवर की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद हादसे ने दो हँसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया है। मृतका सीमा विवाहित थी और उनका एक छोटा बच्चा है, जो अब अनाथ हो गया है। मृतक संजय कंवर अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और अपने घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इन दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

अतः महोदय से विनम्र निवेदन है कि:

1. इस गंभीर मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए घोर लापरवाही बरतने वाले इरकॉन कंपनी के अधिकारी आदित्य रघुवंशी और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक मामला (FIR) दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

2. पीड़ित परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें शासन की ओर से तत्काल उचित मुआवजा व सहायता राशि स्वीकृत की जाए।

3. दोपहिया व हल्के वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक मार्ग की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

4. इस अंडर ब्रिज के सकरे होने की वजह से एक अन्य अंडर ब्रिज बनाई जाए,जिसमें केवल एक ओर से ही वाहन आवाजाही करें।

5. अंडर ब्रिज में प्रकाश की भी व्यवस्था करें,जिससे रात के समय लोगों को परेशानी न हो।

6. बारिश के समय अंडर ब्रिज में जलभराव की स्थिति रहती है ऐसे में एक अलग से नाली का निर्माण कराया जाए।

7. घुमावदार मोड़ में अवतल लेंस वाले दर्पण लगाए जाए जिससे मोड़ने से पहले वाहन दिखाई दें।

 

8.विकास नगर को आदर्श नगर से जोड़ने एकमात्र बायपास मार्ग लक्ष्मण नाला बायपास मार्ग में स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था दुरुस्त किया जाए।

 

इस जनहित के विषय पर न्यायपूर्ण कार्रवाई की हम मांग करते हैं,यदि हमारी उक्त मांगे 15 दिवस के भीतर नहीं मानी जाती तो हम क्षेत्र से रेल्वे परिवहन पूरी तरह से ठप कर देंगे।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026