ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता में अयान खान ने मारी बाजी, दोनों में रहे प्रथम.. अफसाना परवीन ने दोनों प्रतियोगिताओं में हासिल किया दूसरा स्थान, माही जांगड़े और जेरूशा पाल भी रहीं विजेता

सतपाल सिंह

भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता में अयान खान ने मारी बाजी, दोनों में रहे प्रथम..

अफसाना परवीन ने दोनों प्रतियोगिताओं में हासिल किया दूसरा स्थान, माही जांगड़े और जेरूशा पाल भी रहीं विजेता

Jas

कोरबा। बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल सीएसईबी कोरबा पूर्व में आयोजित भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के रेड हाउस के छात्र अयान खान ने दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं अफसाना परवीन ने दोनों प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।

भाषण प्रतियोगिता में अयान खान प्रथम, अफसाना परवीन द्वितीय तथा कक्षा 9वीं की ब्लू हाउस की छात्रा माही जांगड़े तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह वाद-विवाद प्रतियोगिता में अयान खान ने प्रथम, अफसाना परवीन ने द्वितीय और गोल्ड हाउस की जेरूशा पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में गोल्ड हाउस की मेनयुला मोहरे प्रथम, ग्रीन हाउस की सुमन मानिकपुरी द्वितीय तथा गोल्ड हाउस के विजय कुमार साहू तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में विद्यालय के ब्लू, ग्रीन, रेड व गोल्ड हाउस के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ते बाल अपराध, पारिवारिक मूल्यों में गिरावट और बदलती जीवनशैली जैसे सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखे। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में दैनिक जीवन में इंटरनेट व मोबाइल का उपयोग उचित है या अनुचित, विषय पर पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्राचार्य वायए नाथन ने विजेता विद्यार्थियों के नामों की घोषणा करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में निरंतर भाग लेकर अपनी अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका पी. तिवारी, ए. खानम, ए. कुमार, आरआर साहू, रविकांत, राजेश नंद, वी. मिश्रा, सतीश मोंगरे, श्रीमती नंदी, पूर्णिमा किंडो, वर्षा उरांव, राका निर्मलकर सहित अन्य शिक्षक व विद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026