छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात, जंगल में युवक की खून से सनी लाश मिलने से मचा हड़कंप

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जंगल में एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना राजादेवरी थाना क्षेत्र के बया चौकी अंतर्गत की है।
फ्रांस में विरोध-प्रदर्शन को लेकर हाई अलर्ट, 70 हजार पुलिसकर्मी तैनात; पेरिस में मार्च पर रोक
जंगल में पड़ा मिला युवक का शव
जानकारी के अनुसार, मुरूमडीह और रायतुम गांव के बीच स्थित जंगल में ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। शव खून से लथपथ था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
सीने और कंधे पर मिले चोट के निशान
जांच के दौरान पुलिस को मृतक के सीने और कंधे के पास धारदार हथियार से किए गए हमले के तीन गहरे निशान मिले हैं। युवक के शरीर पर गोदना (टैटू) भी बना हुआ है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जरूरी भौतिक साक्ष्य जुटाए। वहीं, पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026: किन्हें मिलेगा सम्मान? यहां देखें पुरस्कार पाने वालों के नाम
हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बया चौकी पुलिस हत्या की आशंका सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की आगे की जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।





