internationalWorld

संसद में मचा घमासान! महिलाओं के मुद्दे पर भिड़े सांसद, जमकर हुई मारपीट

आर्मेनिया की संसद में उस समय जमकर हंगामा मच गया, जब सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते सदन अखाड़े में तब्दील हो गया। सांसदों के बीच लात-घूंसे चले, एक-दूसरे पर पानी की बोतलें फेंकी गईं और कुर्सियों का भी इस्तेमाल किया गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट सदन से निकलकर संसद के कॉरिडोर तक पहुंच गई। सुरक्षाकर्मियों और अन्य सांसदों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक हंगामा जारी रहा।

DMF घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 17 आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान पेश; 31.70 करोड़ की संपत्तियां अटैच

विवादित प्रस्ताव को लेकर शुरू हुआ विवाद

दरअसल, संसद में यह पूरा विवाद विपक्षी पार्टी ‘स्ट्रॉन्ग आर्मेनिया’ के एक प्रस्ताव को लेकर शुरू हुआ। पार्टी ने इस साल की शुरुआत में देश में एक नया मंत्रालय बनाने का वादा किया था। इसी मुद्दे पर सत्तारूढ़ ‘सिविल कॉन्ट्रैक्ट’ पार्टी के सांसद तारोन चाखोयान ने विपक्ष पर निशाना साधा।

उन्होंने विपक्षी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और उसके नेता नारिक करापेत्यान से महिलाओं के सामने माफी मांगने की मांग की। इस टिप्पणी के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते हाथापाई में बदली बहस

रिपोर्ट के अनुसार, तारोन चाखोयान ने विपक्षी नेता करापेत्यान पर व्यक्तिगत टिप्पणी की। इससे नाराज विपक्षी सांसद अपनी सीटों से उठकर उस पोडियम की ओर बढ़ने लगे, जहां चाखोयान बोल रहे थे। सत्ता पक्ष के सांसदों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों गुटों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

सांसद एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। कई लोगों ने पानी की बोतलें भी फेंकीं। सदन में अफरा-तफरी मच गई और सांसदों को अलग करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।

डिप्टी स्पीकर ने भी फेंकी कुर्सी

हंगामे के दौरान संसद के डिप्टी स्पीकर और सत्तारूढ़ सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी के सदस्य वाहागन अलेक्सान्यान भी विवाद में शामिल नजर आए। उन्होंने विपक्षी सांसदों की ओर कुर्सी फेंक दी। वहीं, तारोन चाखोयान को विपक्षी सांसद गार्निक दावत्यन पर पानी फेंकते देखा गया। इस दौरान अन्य सांसदों ने भी एक-दूसरे पर बोतलें फेंकीं और मेजों को नुकसान पहुंचाया।

*राज्योत्सव के अवसर पर होगा आकर्षक मेले का आयोजन*

लाइव प्रसारण बंद करने से स्पीकर का इनकार

संसद में इस पूरे हंगामे का लाइव प्रसारण भी जारी रहा। स्पीकर रुबेन रुबिन्यान ने प्रसारण बंद करने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि जनता को सदन के भीतर हो रही घटनाओं को खुद देखने देना चाहिए। इस बीच सांसदों के बीच विवाद सदन से बाहर कॉरिडोर तक पहुंच गया, जहां भी काफी देर तक धक्का-मुक्की और मारपीट होती रही।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने पहुंची एंबुलेंस

मारपीट की घटना के बाद संसद परिसर में एंबुलेंस बुलाई गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, विपक्षी पार्टी स्ट्रॉन्ग आर्मेनिया के सांसद आंद्रानिक गेवरग्यान की नाक से खून निकल रहा था, जबकि सांसद रूबेन मखितार्यान के कपड़े फट गए थे।

आर्मेनिया की संसद में हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026