ChhattisgarhKorbaSECL
कोरबा मानिकपुर खदान में हादसा,तीन ट्रांसफार्मर में लगी आग, समय पर काबू नहीं पाने से फैली आग…
सतपाल सिंह
कोरबा मानिकपुर खदान में हादसा,तीन ट्रांसफार्मर में लगी आग, समय पर काबू नहीं पाने से फैली आग…

कोरबा जिले के एसईसीएल मानिकपुर खदान में एक निजी कंपनी के क्रशर प्लांट को बिजली सप्लाई देने के लिए लगाए गए दो ट्रांसफार्मरों में बुधवार सुबह आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। केबल में लगी आग तेजी से दोनों ट्रांसफार्मरों के टैंक तक फैल गई, जिससे आसमान में काले धुएं का भारी गुबार उठने लगा। समय रहते आग पर काबू न पाने के कारण नुकसान बढ़ गया।
इस हादसे के बाद क्रशर प्लांट की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई, जिससे कोयले को छोटे और एक समान टुकड़ों में बांटने (क्रशिंग) का काम रुक गया।
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर।





