कोण्डागॉव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही जुआ खेल रहे जुआरियो को किया गया गिरफ्तार नगदी रकम, मोबाईल एवं मोटर सायकल को किया गया जप्त**

**कोण्डागॉव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
जुआ खेल रहे जुआरियो को किया गया गिरफ्तार नगदी रकम, मोबाईल एवं मोटर सायकल को किया गया जप्त**
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा०पु० से०) के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरूण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में केशकाल पुलिस व कोण्डागांव साइबर सेल की संयुक्त टीम के द्वारा जुआ खेलने वालों पर की कार्यवाही दिनांक 23.10.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि इमरान पारेख के बाड़ी ढोढरापारा केशकाल मे कुछ लोग तास के 52 पत्ती से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना मिलने पर थाना बल व कोण्डागांव साइबर बल का संयुक्त टीम गठित कर इमरान पारेख के बाड़ी ढोढरापारा केशकाल को घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर (01) मो० साहिद पिता अब्दुल करीम निवासी केशकाल थाना केशकाल जिला कोण्डागांव (02). मो० इकबाल पिता मो० ईस्माईल निवासी केशकाल जिला कोण्डागांव (03.) मो० इमरान पारेख पिता मो० मुसा भाई पारेख निवासी केशकाल थाना केशकाल जिला कोण्डागांव (04.) मो ० साजिद पिता शेख ईस्माईल निवासी केशकाल थाना केशकाल जिला कोण्डागांव (05.) नवीन शोरी पिता नक्षणा शोरी निवासी केशकाल जिला कोण्डागांव कुल 05 जुआडियों को पकड़े जिनके कब्जे से जुमला 20400/- रुपया, 05 नग मोबाईल कीमती 65,000/- रूपये, एवं मोटर सायकल, स्कूटी कीमती 70,000/- कुल जुमला 1,55,400 रूपये एवं तास के 52 पत्ती, एक नग चटाई को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 4 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का घटित होना पाये जाने से गिरफ्तार किया गया।
उक्त संयुक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विकास बघेल, निरीक्षक सौरभ उपाध्याय,उप निरी. कंवल सिंह शोरी, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक राखी यादव प्र० आर. 275 ईश्वर नेताम, आर. 377 फलेश्वर सिन्हा,. 824 मनोहर निषाद, 871 धर्मेन्द्र नेगी, 429 सुकेत राय 3071 सोनल यादव, गो० सै० अनिल कुलदीप एवं साइबर सेल से स.उ.नि. सुरेंद्र बघेल, प्र.आर. अजय बघेल, प्रशांत जुर्री, आर. संतोष कोड़ोपी, चंदन शोरी, बिरजू सोरी, विराट उसेंडी कोंडागांव की अहम भूमिका रही।





