Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime: स्कूल में नशेड़ी का हंगामा, शिक्षक को डंडे से पीटा, ट्रक से कुचलने की दी धमकी

CG Crime: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्कूल परिसर में घुसकर सहायक शिक्षक पर जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। वाड्रफनगर के मदनपुर प्राथमिक विद्यालय में नशे में धुत आरोपी प्रदीप मरावी ने जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों से गाली-गलौज करने के बाद आरोपी ने सहायक शिक्षक कमलेश गुप्ता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, उसने शिक्षक को ट्रक से कुचलने की धमकी भी दी। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र दहशत में आ गए।

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान; वीडियो वायरल

मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र की वाड्रफनगर चौकी का है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे मदनपुर प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय के सामने आरोपी ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद वह सहायक शिक्षक कमलेश गुप्ता के पास पहुंचा और उन पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में शिक्षक के सिर, हाथ और कमर में चोटें आईं। आरोपी ने उन्हें जान से मारने के साथ-साथ ट्रक से कुचलने की धमकी भी दी। शिक्षक की मदद के लिए आवाज सुनकर स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंचा।

तोतर में 60 दिनों तक चली जनसेवा का आज ग्रामीणों को पौधा भेंट कर कार्यक्रम का हुआ समापन।

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पूछताछ के दौरान आरोपी प्रदीप मरावी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026