CG News: नगर निगम की वेबसाइट पर साइबर अटैक! पाकिस्तानी सिंबल दिखने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर पाकिस्तान का सिंबल दिखाई देने की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस घटना ने नगर निगम की वेबसाइट की साइबर सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त बृजेश कुमार ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वेबसाइट के साथ किसी ने छेड़छाड़ की है या यह किसी संभावित साइबर हमले का मामला है। हालांकि, अभी तक घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
रजगामार में रावण दहन के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, तीन लोगों पर मारपीट के भी गंभीर आरोप
जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि नगर निगम की वेबसाइट पर पाकिस्तान का सिंबल किस तरह दिखाई देने लगा और इसके पीछे कौन-सी वजह जिम्मेदार है।





