स्वास्थ्य केंद्र के बाहर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, वीडियो वायरल होने पर स्टाफ नर्स निलंबित

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्रसव पीड़ा से परेशान महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मामला रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां केंद्र में ताला लगा होने के कारण महिला को अस्पताल के बाहर ही प्रसव पीड़ा से जूझना पड़ा। मामले की जांच के बाद स्टाफ नर्स अपूर्वा सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कोरबा में सनसनी: तीन दिन से लापता 7 वर्षीय मासूम का पोल्ट्री फार्म के पीछे मिला शव, हत्या की आशंका
वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और गर्भवती महिला को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिलने को लेकर सवाल उठने लगे। घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कराई।
जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई
मामले की जांच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचएमओ) ने की। जांच के बाद प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर संयुक्त संचालक ने स्टाफ नर्स अपूर्वा सिंह भदौरिया के निलंबन का आदेश जारी किया।
भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक समेत 6 की मौत, 15 से अधिक घायल
ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल
इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति और गर्भवती महिलाओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रसव जैसी आपात स्थिति में स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता और मरीजों को तत्काल सहायता मिलना बेहद जरूरी है। अब इस मामले में कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।






