ग्राम सोनपुरी में मां शेरावाली का धूमधाम से हुआ विसर्जन, महिला समिति ने दी भावभीनी विदाई
ओमकार यादव

ग्राम सोनपुरी में मां शेरावाली का धूमधाम से हुआ विसर्जन, महिला समिति ने दी भावभीनी विदाई
कोरबा। कोरबा जिले में सर्वमंगला मंदिर से आगे स्थित ग्राम सोनपुरी में बुधवार को मां शेरावाली जी का विसर्जन बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में महिला समिति की अहम भूमिका रही। महिलाओं ने पूरे उत्साह और भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
विसर्जन के दौरान भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। मां शेरावाली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई देते हुए परिवार और गांव की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
महिला समिति के सदस्यों ने पूरे श्रद्धा भाव से इस आयोजन को संपन्न कराया। मां शेरावाली के विसर्जन के साथ ही भक्तों ने अगले वर्ष फिर से मां के आगमन की कामना की।
🙏 जय माता दी! जय मां शेरावाली! 🙏





