Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक! रात के तापमान में गिरावट शुरू, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है, जिससे सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होने लगी है। द्रोणिका का प्रभाव खत्म होने के बाद आसमान साफ हो रहा है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर के न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री और रायपुर में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

IND vs ZIM: रायपुर में टीम इंडिया का धमाका! जिम्बाब्वे को 92 रन से हराकर सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा

अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। इसके बाद रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। फिलहाल प्रदेश के किसी भी हिस्से के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

रायपुर में दिन में गर्मी, रात में बढ़ेगी ठंडक

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। दिन के समय गर्मी का अहसास हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मंगलवार को रायपुर में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Korba Crime News: दशहरा के दौरान खूनी वारदात, युवक की चाकू मारकर हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

साफ आसमान से रात के तापमान में आएगी गिरावट

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। जगदलपुर को छोड़कर अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क बने रहने से आने वाले दिनों में रात के समय ठंडक बढ़ सकती है। ऐसे में दिन और रात के तापमान में अंतर महसूस होने की संभावना है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026