*बगबुड़वा में शारदीय नवरात्र महापर्व के नवें दिन कन्या पूजन व भंडारा प्रसाद का हुआ आयोजन, भक्तों ने की पूजा अर्चना*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्तीः- शारदीय नवरात्र महापर्व के नवें दिन देवी मंदिरों सहित दुर्गा पंडालों में हवन-पूजन, कन्या भोज तथा भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया। इस क्रम में सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोड़की के आश्रित ग्राम बगबुड़वा में भी शिवाय सेवा समिति द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्र उत्सव कार्यक्रम में भी नवें दिन महानवमी, हवन-पूजन, कन्या भोज के साथ विशाल भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे बगबुड़वा ग्राम सहित अन्य जगहों से चलकर आए माता रानी के भक्तों ने भंडारा प्रसाद का आनंद लिया। इस दौरान लोगों के बीच आपसी प्रेम व सामाजिक सौहार्द को सुंदर दृश्य दिखाई दिया। इस दौरान पूजा पंडाल में भक्तों की बारी भीड़ दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर सुख शांति व समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस संबंध में बगबुड़वा के सचिन साहू ने बताया कि ग्राम बगबुड़वा में लंबे समय से दुर्गा पूजा उत्सव नवरात्र महापर्व के दौरान हर्षोल्लास के साथ हर साल मनाया जाता है जिसमें पूरे ग्रामवासी भाग लेते हैं। इस दौरान नवरात्र महापर्व के 9 दिनों तक माता के जयकारे भक्ति गीतों की मधुर गंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान नवरात्रि का यह महापर्व वी बगबुड़वा ग्राम में लोगों को धार्मिक आस्था के साथ आपसी भाईचारे सामाजिक सौहार्द्र और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी दिया। आज 20 अक्टूबर को बगबुड़वा ग्रामवासी गाजे-बाजे के साथ भक्तिभाव से सराबोर हो विधि-पूर्वक देवी प्रतिमा का विसर्जन करेंगे।





