Chhattisgarhछत्तीसगढ

41वें चक्रधर समारोह में छह वर्षीय आरोही राठौर ने बिखेरी कथक की छटा, प्रशस्ति पत्र से हुई सम्मानित

आरोही की उपलब्धि से एससीएल परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल, छोटी उम्र में शास्त्रीय नृत्य के प्रति दिखाया अद्भुत समर्पण

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल 41वें चक्रधर समारोह में छह वर्षीय नन्हीं प्रतिभा आरोही राठौर ने अपने शानदार कथक नृत्य से सभी का ध्यान आकर्षित किया। समारोह के दौरान 22 से 26 तारीख तक आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर आरोही ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

साड़ी खरीदने के बहाने दुकान में चोरी! कार सवार गैंग की 10 महिलाओं समेत 12 आरोपी गिरफ्तार

आरोही राठौर, पिता श्री आशुतोष राठौर एवं माता श्रीमती वंदना राठौर की पुत्री हैं। इतनी कम उम्र में कथक जैसे शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनकी रुचि, लगन और मंच पर प्रस्तुति देने का आत्मविश्वास उनकी प्रतिभा को दर्शाता है। चक्रधर समारोह जैसे प्रतिष्ठित मंच पर प्रस्तुति देना आरोही के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Chhattisgarh: फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप, आग बुझाने मौके पर पहुंची दमकल टीम

आरोही की इस उपलब्धि से उनके परिवार, शुभचिंतकों और एससीएल परिवार में खुशी एवं गर्व का माहौल है। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि प्रतिभा को यदि सही मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और परिवार का प्रोत्साहन मिले, तो छोटी उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026