NATIONALWorld

ब्रेकिंग अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी,बाल बाल बचे

ब्रेकिंग अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी,बाल बाल बचे…

Jas

 

मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रविवार शाम एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार को निशाना बनाकर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना उस समय हुई जब अभिनेता जुहू इलाके के एक ग्राउंड से फुटबॉल खेलने के बाद अपनी गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। गनीमत रही कि इस जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि उनकी कार पर कई राउंड गोलियां चलाई गई हैं। फॉरेंसिक और पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, हमलावरों ने गाड़ी को निशाना बनाते हुए दनादन फायरिंग की।

ड्राइवर और एक नागरिक घायल, अस्पतालों में भर्ती

फायरिंग की इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस के हाथ में गोली या कांच के टुकड़े लगने से चोट आई है। उन्हें तुरंत पास के नानावटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। इसके अलावा, वहां मौजूद लोगों में से एक अन्य आम नागरिक (चौहान) भी इस अंधाधुंध गोलीबारी की चपेट में आकर घायल हो गया। उन्हें त्वरित उपचार के लिए कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस दुस्साहसिक हमले के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कथित सदस्यों ने एक पोस्ट और ऑडियो जारी कर इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। गैंग के कथित सदस्यों का कहना है कि अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने और उनके करीबियों से जुड़े होने के चलते टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया गया है। हालांकि, पुलिस प्रशासन अभी इन सोशल मीडिया दावों की प्रामाणिकता की जांच कर रहा है।

सरकार सख्त; धरपकड़ के लिए पुलिस की 15 विशेष टीमें गठित

इस हाई-प्रोफाइल मामले पर संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्यमंत्री ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को मामले में तुरंत और सख्त कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए हैं। सरकार ने पीड़ित परिवार और अभिनेता को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया है।
मुंबई पुलिस ने हमलावरों की तलाश और मामले की चौतरफा जांच के लिए 15 विशेष टीमें गठित की हैं। विभिन्न रेलवे स्टेशनों, नाकों और संभावित ठिकानों पर कड़ी नाकेबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने सांताक्रूज इलाके से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है जिससे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026