गाली खाने का जिगरा’ पड़ा भारी! कोरबा में रील्स के चक्कर में अब काटने पड़ेंगे पुलिस थाने के चक्कर!
सतपाल सिंह
‘गाली खाने का जिगरा’ पड़ा भारी! कोरबा में रील्स के चक्कर में अब काटने पड़ेंगे पुलिस थाने के चक्कर!

कोरबा जिले के रविशंकर नगर से स्टंटबाजी का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहाँ नवरात्रि की रात तीन युवतियों ने सोशल मीडिया पर ‘चील’ करने के चक्कर में कानून की धज्जियां उड़ा दीं।
क्या है पूरा मामला?
• जानलेवा स्टंट: चलती हुई ब्लैक कार के बोनट पर एक युवती गरबा ड्रेस पहनकर लेटी हुई है, जबकि दो अन्य युवतियां दरवाजों पर लटककर खतरनाक तरीके से डांस कर रही हैं।
• कैप्शन का टशन: युवतियों ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा— “Freedom उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो।”
• पुलिस एक्शन: वीडियो वायरल होते ही कोरबा पुलिस तुरंत हरकत में आई। एएसपी लखन पटले के मुताबिक, कार नंबर (CG 12 BV 6007) के आधार पर गाड़ी मालिक और स्टंट करने वाली युवतियों के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
सड़कें रील्स बनाने के लिए नहीं, सुरक्षित चलने के लिए हैं। रील्स के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें! लिंक में जाकर देखें वीडियो..https://www.youtube.com/@humarakusmundaomgavel9110





