ChhattisgarhKorba

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेत में छिपाकर रखी एमपी की 389 अंग्रेजी शराब बोतलें जब्त, आरोपी गिरफ्तार 

सतपाल सिंह

Jas

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेत में छिपाकर रखी एमपी की 389 अंग्रेजी शराब बोतलें जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा /पसान: जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम अलगाडाड घोसारा में छापेमारी कर धान के खेत से भारी मात्रा में मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

धान के खेत से मिली ‘गोवा व्हिस्की’ की खेप

 

जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को देहात भ्रमण के दौरान कोरबी पुलिस चौकी को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि आरोपी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार (45 वर्ष), निवासी अलगाडाड घोसारा, ने अपने घर के पास स्थित धान के खेत में बिक्री के उद्देश्य से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी है।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में छापेमारी

 

सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले व नीतीश सिंह, और एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के दिशा-निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी के खेत की तलाशी ली, तो वहां से 389 नग मध्य प्रदेश निर्मित ‘गोवा व्हिस्की’ अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 70.02 लीटर आंकी गई है।

 

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

 

पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ अपराध क्रमांक 0/026 और आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज कर उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

कार्रवाई में शामिल रही यह टीम

 

इस पूरी ततपरतापूर्ण कार्रवाई में कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह (199), आरक्षक संजय साहू, परमानंद दिवाकर, टंकेश्वर पटेल और रोशन पांडे की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026