Chhattisgarhछत्तीसगढ

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा अग्रसेन जयंती रैली का भव्य स्वागत…

जांजगीर चांपा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रसेन जयंती का पर्व नैला जांजगीर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसके अंतर्गत अग्रसेन जयंती की सुबह अग्रसेन महाराज जी का आरती का आयोजन किया गया वही शासकीय अस्पताल जाकर मरीजो को फल का वितरण किया गया इसी के साथ-साथ अग्रसेन जयंती में निकलने वाली शोभायात्रा का स्वागत स्वागत द्वार बनाकर किया गया मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जॉन 4 अमर सुल्तानिया की उपस्थिति प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रीना केडिया के निर्देशन पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला जांजगीर द्वारा अग्रसेन जयंती का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इसी क्रम में श्री राम मंदिर नैला से कचहरी चौक जांजगीर तक निकलने वाली शोभायात्रा का वी. आई. पी सिटी के बगल में स्थित श्याम टाइल्स दुकान के सामने भव्य स्वागत द्वार का निर्माण किया गया था इसी के साथ-साथ शोभा यात्रा में उपस्थित अग्रजनों का तिलक लगाकर दीप प्रज्वलित कर फूलों की वर्षा करते हुए जूस वितरण का कार्यक्रम किया गया उक्त स्वागत द्वार के अंतर्गतछोटे-छोटे बच्चों द्वारा जीवंत झांकी की प्रस्तुति की गई जिसके अंतर्गत छोटे-छोटे बच्चे भगवान विष्णु मां लक्ष्मी अग्रसेन जी महाराज एवं माँ माधवी का रूप धारण किए हुए थे उक्त स्वागत द्वार को शोभा यात्रा में उपस्थित सभी अग्र जनों ने सराहा व भूरी भूरी प्रशंसा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जॉन 4 अमर सुल्तानिया ने कहा कि जागृति शाखा द्वारा सजाया गया स्वागत द्वारा बड़ा ही सराहनीय व सुंदर है इसके लिए मैं शाखा की सभी महिला सदस्यों की मेहनत की सराहना करता हूं और आगे भी इसी तरह कार्य करते रहे उनका मार्गदर्शन में हमेशा करता रहूंगा जागृति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल ने कहा कि विगत दो वर्षों से लगातार भव्य स्वागत द्वार बनाया जा रहा है जो अग्रजनों को बहुत ही भा रहा है जिसके लिए सभी सदस्यों कोमै धन्यवाद करती हूं जिन्होंने इस कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया आगे भी सभी बहने इसी तरह मेरा सहयोग करती रहेगी उक्त कार्यक्रम में प्रांतीय निर्देशक श्रीमती सुनीता मोदी प्रांतीय संयोजक श्रीमती शिखा अग्रवाल प्रांतीय सहसंयोजक श्रीमती कल्याणी भोपालपुरिया प्रांतीय सहसंयोजक श्रीमती अनुपमा गोयल अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल सचिव श्रीमती अनीता अग्रवाल कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता मोदी श्रीमती बबीता गर्ग श्रीमती संतोष अग्रवाल श्रीमती सोनल पालीवाल सहित मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थेl

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026