NATIONALभारत

CJP नेता अभिजीत दीपके की दादी का निधन, दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं संस्थापक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। उन्होंने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में स्थित अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली। वहीं, अभिजीत दीपके फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। उनकी हिरासत को लेकर पहले से परेशान परिवार पर दादी के निधन से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विकास की ओर बढ़ते कदम: ग्राम पंचायत पताड़ी में सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों ने जताया आभार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने दिल्ली पहुंचे थे दीपके

जानकारी के मुताबिक, अभिजीत दीपके ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इसी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए वह शनिवार सुबह मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें फ्लाइट के भीतर ही हिरासत में ले लिया।

दीपके के साथ सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनने पर तीनों को हिरासत में ले लिया गया।

दादी के निधन से परिवार को लगा गहरा सदमा

एक ओर दिल्ली में अभिजीत दीपके की हिरासत को लेकर परिवार पहले से ही चिंतित था, वहीं अब उनकी दादी के निधन की खबर से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। दीपके की दादी ने हिंगोली स्थित अपने पैतृक गांव में अंतिम सांस ली। इस घटना के बाद परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Tilak Varma: तिलक वर्मा का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, 5000 रन पूरे कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

अभिजीत की हिरासत पर माता-पिता ने उठाए सवाल

अभिजीत दीपके के माता-पिता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने फ्लाइट के भीतर हिरासत में लिए जाने को गलत बताया। माता-पिता ने सवाल किया कि आखिर उनके बेटे ने ऐसा कौन-सा अपराध किया था, जिसके लिए उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

अभिजीत के पिता ने भी पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके बेटे को विमान के भीतर हिरासत में लेना उचित नहीं है। उन्होंने कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026