छत्तीसगढ

*भगवान विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा अवार्ड से सम्मानित हुए भवसागर बंजारे*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

सक्ती: भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा मुख्यालय बिलासपुर में 17 सितंबर को दूसरे एसईसीएल विश्वकर्मा अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल खदानों एवं परिचालन गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले श्रम वीरों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में सक्ती जिले के ग्राम देवरमाल निवासी तथा 100T डम्पर सेक्शन कुसमुंडा क्षेत्र में पदस्थ फोरमेन इंचार्ज भवसागर बंजारे को भी भगवान विश्वकर्मा अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवार्ड मिलने से उत्साहित फोरमेन इंचार्ज भवसागर बंजारे ने यह सम्मान अपने सीनियर मैनेजर शैलेन्द्र गुप्ता सहित अपनी टीम के सभी सदस्यों को समर्पित किया। श्री बंजारे ने बताया कि उन्होंने यह नवाचार अपने सीनियर मैनेजर शैलेन्द्र गुप्ता के मार्गदर्शन में अपने टीम के साथियों सीनियर फीटर संजय सिंह, अन्नत जायसवाल तथा रावेन्द्र विश्वकर्मा के साथ मिलकर एक इन हाउस पोर्टेबल किडनी लूप निस्पंदन प्रणाली का निर्माण किया है। जिसका निर्माण पूरी तरह से वर्कशॉप के आंतरिक संसाधनों और पुनर्नवीकरण सामग्री का उपयोग करके विकसित की गई है। उनका यह नवाचार आफलाईन तेलशोधन को सक्षम बनाता है। जिससे हाइड्रोलिक घटकों का जीवनकाल बढ़ता है। उन्हें यह सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित एसईसीएल के निदेशक बिरंची दास, निदेशक संचालन रमेश चंद्र महापात्र, निदेशक योजना/परियोजना (अति. प्र). नृपेन्द्र नाथ सहित संचालन समिति, कल्याण बोर्ड, सुरक्षा समिति, श्रम संघ प्रतिनिधियों सहित अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में प्रदान किया गया।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026