छत्तीसगढ

*सक्ती जिला फेसिंग एसोसिएशन संघ के जिलाध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर बने तो सचिव की जिम्मेदारी जी.आर.प्रधान को….*

*छ.ग.‌प्रदेश फेसिंग एसोसिएशन की 20वीं वार्षिक बैठक में हुई नियुक्ति*

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

सक्तीः-  छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के 20 वी वार्षिक बैठक का आयोजन 13 सितंबर को क्वींस क्लब वी आई पी रोड रायपुर में आई ए एस एस.प्रकाश प्रदेशाध्यक्ष,कार्यकारिणी अध्यक्ष अजीत सिंह पटेल,छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पूर्व सचिव बशीर खान, फेंसिंग संघ के सचिव समीर खान,संयुक्त सचिव वरुण पाण्डेय के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ जिसमें नवीन सक्ति जिले में फेंसिंग खेल के गतिविधियों को सक्रिय करने हेतु सक्ति जिला फेंसिंग एसोसिएशन का सर्वसम्मति से चौलेश्वर चंद्राकर को जिलाध्यक्ष एवं जी आर प्रधान को जिला सचिव नियुक्त किया गया, इनके नेतृत्व में सक्ति जिले में ओलंपिक के फेंसिंग गेम का संचालन एवं आगामी माह में जिला स्तरीय फेंसिंग ट्रेनिंग सेमिनार एवं सलेक्शन चेम्पियनशिप का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के मार्गदर्शन में सक्ति जिले में किया जाएगा,जिसमे छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजीव पाण्डेय एवं वीर हनुमान अवार्ड से सम्मानित एन.आई. एस. कोच जॉंशन सोलोमन जिसमे जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों को आमंत्रित कर किया जाएगा जिस हेतु आवश्यक दिशा निर्देश छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के गाइडलाइन के हिसाब से विभिन्न आयु समूहों में नवीन बालक/बालिकाओं को तराश कर उन्हें प्रशिक्षित कर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा ताकि आने वाली समय में सक्ति जिले के खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन कर सकें,ज्ञातव्य हो उक्त फेंसिंग खेल में इसी वर्ष खेल अलंकार समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव द्वारा 6 खिलाड़ियों को शासन द्वारा राजीव पाण्डेय अवार्ड से सम्मानित कर शासकीय सेवा का अवसर दिया गया है।

सक्ति जिले के लिए चौलेश्वर चंद्राकर को जिलाध्यक्ष एवं जी आर प्रधान को जिला सचिव नियुक्त किये जाने पर रामप्रताप गुप्ता रूखमणी रानू, वीरेंद्र डडसेना, राजेश चक्रधारी, मोती लाल रात्रे, देवेन्द्र कुर्रे, निखिल जम्बुलकर अजित चौहान, शिव दिवाकर, लखन पडरिहा, नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे, पलाड़ीकला सरपंच रुद्र नारायण साहू, तथा आशासकी विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यस्त किए हैं ।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026