Chhattisgarhछत्तीसगढ

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा सामूहिक ऋषि पंचमी कार्यक्रम का सफल आयोजन….

जांजगीर-चांपा मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा बड़े ही धूमधाम से सामूहिक ऋषि पंचमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया मारवाड़ी युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्षजोन 4 अमर सुल्तानिया के उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया के निर्देशन पर पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक ऋषि पंचमी कार्यक्रम का आयोजन होटल ग्रीन पार्क अकलतरा रोड जांजगीर में धूमधाम से किया गया जिसके अंतर्गत कई जोड़ों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया शाखा द्वारा सभी जोड़ों के लिए पूजा पाठ की समस्त सामग्री भोजन परिहार नाश्ता की व्यवस्था उद्यापन करने हेतु विशिष्ट आचार्य की व्यवस्था शाखा द्वारा की गई थी ऋषि पंचमी कार्यक्रम के अंतर्गत कई जोड़ों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया उक्त कार्यक्रम के आयोजन के अंतर्गत सर्वप्रथम मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जॉन 4 अमर सुल्तानिया द्वारा कथा आचार्य गोपाल शर्मा का शाल श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन एवं स्वागत किया गया इसके उपरांत आचार्य द्वारा पूजा पाठ के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ…

जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम ऋषि पंचमी की पूजा उद्यापन का कथा हवन एवं आरती के साथ पूजा संपन्न कराया गया कार्यक्रम के शुभारंभ उपरांत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जॉन 4 अमर सुल्तानिया ने कहा कि शाखा द्वारा विगत दो वर्षों से यह कार्य किया जा रहा है जो बहुत ही सराहनीय है जो कार्यक्रम का जिम्मा शाखा द्वारा विगत दो वर्षों से उठाया जा रहा है वह हर वर्ष होता रहे और शाखा व मंच का नाम इसी प्रकार रोशन होता रहे आगे उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जो व्यक्ति अपने घर में कार्यक्रम को नहीं कर पाते वह सामूहिक रूप से यह कार्यक्रम कर पुण्य के भागी बन जाते हैं उक्त कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9:00 बजे होटल ग्रीन पार्क अकलतरा रोड जांजगीर में प्रारंभ हुआ जिसमें विभिन्न जगह से आये श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया एवं ऋषि पंचमी का उद्यापन कर पुण्य के भागीदार बने मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल ने कहा कि मेरे अध्यक्ष बनने उपरांत विगत दो वर्षों से यह सामूहिक ऋषि पंचमी उद्यापन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैै।

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति बिलासपुर शाखा ने श्री श्याम मंदिर में कराया भव्य ऋषि पंचमी उद्यापन, 70 व्रतियों ने लिया भाग

यह हमारे लिए भी पुण्य की बात है कि हमारी शाखा द्वारा श्रद्धालुओं का उद्यापन करवा कर हमारी शाखा भी पुण्य अर्जित कर रही है उक्त कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने जो बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हैं इसके लिए मैं ऋषि पंचमी उद्यापन में पहुंचे श्रद्धालुओं का हृदय से आभार प्रकट करती हूं साथ ही साथ शाखा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का भी धन्यवाद ज्ञापित करती हूं कार्यक्रम में उपस्थिति एवं विशेष समय देने के लिए अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर भैया का हृदय से आभार प्रकट करती हूं जिन्होंने इस कार्यक्रम में अपना कीमती समय प्रदान किया उक्त कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की प्रांतीय निर्देशक श्रीमती सुनीता मोदी संयोजक श्रीमती शिखा अग्रवाल शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल सचिव श्रीमती अनीता अग्रवाल कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता मोदी उपाध्यक्षश्रीमती अंजू अग्रवाल श्रीमती ज्योति अग्रवाल श्रीमती मधु शर्मा श्रीमती शीला अग्रवाल श्रीमती सुधा झाझडीया एवं बड़ी संख्या में शाखा के सदस्यउपस्थित थे ll

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026