Chhattisgarhछत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल! तीन राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के मुताबिक मनीष मिश्रा को उप सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भागवत जायसवाल को उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, परिचित समेत 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
इसके अलावा गुड्डू लाल जगत को उप सचिव, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत तीनों अधिकारियों को उनके नए विभागों में पदस्थ किया गया है।






