ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaNATIONAL

लगातार चौथे दिन हुआ हादसा,सर्वमंगला कनवेरी मार्ग में बाइक सवार दंपति आधे अधूरे ब्रेकर में गिरे,सिर में लगी गंभीर चोट

ओमकार यादव

लगातार चौथे दिन हुआ हादसा,सर्वमंगला कनवेरी मार्ग में बाइक सवार दंपति आधे अधूरे ब्रेकर में गिरे,सिर में लगी गंभीर चोट..

Noor suzuki korba

कोरबा जिले के सर्वमंगला कनवेरी मार्ग में आज बुधवार को लगातार चौथे दिन फिर एक हादसा हो गया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमारे संवाददाता ओमकार यादव को मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपति कनवेरी की ओर से सर्वमंगला बरमपुर स्थित अपने आवास आ रहे, इसी दौरान खेरभवना के पास बने आधे अधूरा बना ब्रेकर उन्हें दिखाई नहीं दिया,जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सीसी सड़क में औंधे मुँह गिर गए। जिसमें चला थे पुरुष को हाथ पैर में वहीं इनकी धर्मपत्नी के सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उठाया गया,और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। आपको बता दें बीते कुछ दिनों से शायद ही एक दिन जो जिस दिन इस मार्ग पर हादसे नहीं हो रहे हो। बीते चार दिन से एक एक कर चार हादसे हो गए है। स्थानीय लोगों द्वारा इस मार्ग में स्ट्रीट लाइट,बेहतर ब्रेकर,और सांकेतिक चिन्ह लगाने अपील की गई है। देखना होगा ये व्यवस्थाएं कब पूरी होती है। हालांकि केवल इन व्यवस्थाओं से दुर्घटनाएं एकदम से थम जाएगीं ये कहना भी गलत होगा,क्योंकि हमें भी वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है,नियंत्रित गति, हेलमेट, सीट बेल्ट इत्यादि का उपयोग सुरक्षित रहने के लिए बेहद आवश्यक है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026