ग्राम उच्चभिठ्ठी चांपा में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षकों का नेता प्रतिपक्ष डा चरणदास जी महंत के जिला प्रतिनिधि डा संतोष यादव ने किया सम्मान

ग्राम पंचायत उच्चभिटी विकासखंड बलौदा के कूरदा संकुल के आदर्श विद्यालय उच्चभिटी के प्राथमिक शाला के शिक्षक श्री धनसाय साहू माध्यमिक शाला की शिक्षिका पुष्पलता कैवर्ट शिक्षा नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु जिले के सम्माननीय कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया है
उनके सम्मान में ग्राम उच्चभिठ्ठी के डा संतोष यादव जिला प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग नेता प्रतिपक्ष डा चरणदास महंत जी नेता प्रतिपक्ष छ ग विधानसभा
एवं पूर्व सरपंच उमेंदा यादव कांग्रेस के सेक्टर अध्यक्ष सरजू यादव के द्वारा विद्यालय की इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों का सम्मान किए ।
इस अवसर पर ग्राम के जनप्रतिनिधि
पूर्व उपसरपंच शैलेन्द्र सोन्नन्त शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सुभाष सौंनत बीडीसी प्रतिनिधि राकेश्वर बरेठ स्कूल प्रभारी रविंद्र तिवारी जी स्कूल के समस्त शिक्षक गण एवं अध्ययन करने वाले विद्यार्थी उपस्थित रहे ।।






