ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

29 जुलाई के सड़क हादसे के बाद किरण सिंह देव की सेहत में सुधार, जल्द लौट सकते हैं छत्तीसगढ़

रायपुर : सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का स्वास्थ्य बेहतर अब बेहतर बताया जा रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. इस महीने 12 या 13 सितंबर को वह छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं.

CG Weather Update: जन्माष्टमी पर रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, जानिए अगले दो दिन का मौसम

दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बस्तर जिला भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में मोबाइल के जरिए जुड़े. इस दौरान उन्होंने करीब 7 मीनट तक बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण से संगठन मजबूत होता है. व्यक्तिगत परिस्थितियां कैसी भी हों, संगठन और समाजसेवा का संकल्प सर्वोपरि है. देव ने कार्यकर्ताओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कर्मपथ पर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया.

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 158 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

सड़क हादसे में घायल हुए थे किरण सिंह देव

बता दें कि 29 जुलाई को परिवार के साथ बागेश्वर धाम (छतरपुर मध्य प्रदेश) से लौटते समय उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर उनकी इनोवा आगे चल रही ट्रक से टकरा गई थी. इस सड़क दुर्घटना में किरण सिंह देव गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दिल्ली मे मेदांता अस्पताल में उनका आपरेशन किया गया. तब से वह उनका उपचार वहीं चल रहा है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026