*सामाजिक कार्यकर्ता भवसागर बंजारे बाबा साहब डॉ अम्बेडकर सम्मान से हुए सम्मानित …*

जिला रिपोर्टर सक्ती उदय मधुकर
सक्ती, जिले के सुदूर पहाड़ी अंचल के गांव देवरमाल निवासी भवसागर बंजारे को शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर सम्मान से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान राजधानी रायपुर 1 सितंबर 2026 को अकादमी के विशेष आयोजन के मंच से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव विशिष्ट अतिथि पद्मश्री
फुल बासन बाई यादव, पद्मश्री अजय मंडावी, शिखर साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका धरोहर हमारे गौरव मन्नू लाल चेलक , पत्रकार योम प्रकाश लहरे व उदय मधुकर सहित विशिष्ट जनों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। अकादमी की ओर से श्री बंजारे को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इधर सम्मान ग्रहण करने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता भवसागर बंजारे ने यह सम्मान स्व. माता-पिता सहित परिवार को समर्पित किया और कहा कि यह सम्मान मुझे जीवन में और भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरणा देता रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ता भवसागर ने इस सम्मान के लिए अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नू लाल चेलक जी का भी आभार व्यक्त किया। विदित हो कि शक्ति जिले के सुदूर पहाड़ी अंचल के गांव देवरमाल निवासी भवसागर बंजारे एसईसीएल कुसमुंडा जिला कोरबा में फोरमेन इंचार्ज (वर्कमेन इंस्पेक्टर) के पद पर पदस्थ हैं ।
श्री बंजारे इसके साथ सामाजिक रूप हूं भी सक्रिय हैं और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ उनमें जागरूकता लाने के मुहिम से जुड़े हुए हैं। विदित हो कि 1 सितंबर 2026 को राजधानी रायपुर में शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा राजधानी रायपुर स्थित वृंदावन हाल में लोककला एवं साहित्य विषय पर संगोष्ठी के साथ राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश भर से सौ विशिष्ट जनों को उनके द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यो के लिए सम्मानित किया गया है।






