ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
TechnologyTech

Jio, Airtel या Vi: आपके एरिया में किसका 5G नेटवर्क है सबसे बेहतर? ऐसे करें चेक

भारत अब 5G नेटवर्क से आगे बढ़कर जल्द 6G को आने की तैयारी कर रहा है. लेकिन, अक्सर यूजर्स की शिकायत होती हैं कि कई इलाकों में 5G नेटवर्क सही से नहीं आता है. जिससे कॉल ड्रॉप की समस्या आती है. इसके अलावा इंटरनेट स्पीड भी कई बार काफी स्लो हो जाती है. अगर आप भी बार-बार कॉल कटने या स्लो इंटरनेट से तंग आ चुके हैं, तो कंपनी बदलने (सिम पोर्ट कराने) से पहले ये देख लेना समझदारी है कि आपके मोहल्ले में किस ऑपरेटर का नेटवर्क सबसे मजबूत है. राहत की बात ये है कि Jio, Airtel और Vi (Vodafone Idea) तीनों ही टेलीकॉम कंपनियां अपनी वेबसाइट पर बाकायदा ऑनलाइन कवरेज मैप का टूल देती हैं, जहां से आप घर बैठे ही सिग्नल का हाल जान सकते हैं. आइए आपको इसको चेक करने का तरीका बताते हैं.

कोरबा – खदान से प्लांट के लिए निकले 77 टन कोयले में मिलाया गिट्टी और मिट्टी, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी..

ऑनलाइन 5G कवरेज मैप देखने के क्या हैं फायदे?

फोन की स्क्रीन पर ऊपर जो नेटवर्क के 4-5 सिग्नल दिखते हैं, वे हमेशा ज़मीनी हकीकत नहीं बताते हैं.  दूसरी बात, किसी दूसरे शहर या नए इलाके का सिग्नल चेक के लिए वहां खुद चलकर जाना भी संभव नहीं है. इस वजह से कंपनियों के ऑनलाइन पोर्टल पर दिए गए कलरफुल इंटरैक्टिव मैप काफी काम आते हैं. इनसे पलक झपकते ही साफ हो जाता है कि 5G का दायरा कहां तक फैला है.

Jio का 5G नेटवर्क कवरेज ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले सीधे Jio के ऑफिशियल कवरेज पोर्टल को ओपन करें
  • स्क्रीन पर ऊपर बाईं तरफ आपको तीन ऑप्शन नजर आएंगे- 4G + 5G, 5G और 4G
  • अपनी जरूरत के हिसाब से फिल्टर चुन लें
  • अगर सिर्फ 5G का दायरा देखना है, तो 5G वाले टैब पर क्लिक करें
  • इसके बाद बने सर्च बॉक्स में अपने इलाके का नाम या 6 अंकों का PIN Code टाइप करें
  • आप चाहें तो ‘Use your current location’ पर भी टैप कर सकते हैं
  • इसके लिए ब्राउजर को जीपीएस (GPS) लोकेशन एक्सेस करने की परमिशन देनी होगी

Airtel का 5G कवरेज मैप देखने का आसान तरीका

  • सबसे पहले एयरटेल के Network Coverage वाले वेब पेज पर जाएं
  • यहां कंपनी 2G, 4G और 5G तीनों नेटवर्क की जानकारी दिखाती है
  • केवल 5G की स्थिति जांचने के लिए हरे रंग में दिखने वाले 5G विकल्प को सेलेक्ट करें
  • अब सर्च बार में अपना पूरा पता या एरिया का PIN Code भरें
  • करेंट लोकेशन वाले फीचर की मदद से भी आप उस वक्त जहां मौजूद हैं, वहां का लाइव सिग्नल तुरंत देख सकते हैं

Vi (Vodafone Idea) का 5G कवरेज कैसे ट्रैक करें?

  • सबसे पहले Vi के आधिकारिक कवरेज पोर्टल पर विजिट करें
  • स्क्रीन पर नीचे बाईं तरफ एक ड्रॉप-डाउन मेन्यू दिखेगा, वहां से वह नेटवर्क चुनें जिसकी जांच करनी है
  • इसके बाद लोकेशन वाले बॉक्स में अपना पता, शहर या पिन कोड दर्ज करें
  • पोर्टल के मैप पर आपके इलाके का पूरा 5G नेटवर्क कवरेज खुलकर सामने आ जाएगा

सफर पर निकलने से पहले जरूर रखें ये ध्यान

यदि आप किसी अनजान शहर, हिल स्टेशन या दूरदराज की जगह घूमने जा रहे हैं, तो निकलने से ठीक पहले वहां का नेटवर्क स्टेटस एक बार जरूर देख लें. ये काफी काम आएगा खासकर तब, जब सफर में नेविगेशन या यूपीआई पेमेंट के लिए सिर्फ मोबाइल डेटा ही आपका एकमात्र सहारा हो.

CG Forest Department: छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 से ज्यादा ACF अधिकारियों का तबादला

एक जरूरी बात: ऑनलाइन मैप एक गाइड की तरह काम करते हैं. इसे 100% पक्की गारंटी मत मानिए. इमारतें, बेसमेंट, मौसम की खराबी, इलाके की भौगोलिक बनावट के आधार पर नेटवर्क में दिक्कत आ सकती है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026