छत्तीसगढ
*युवा सरपंच योगेन्द्र साहू ने नवपदस्थ कलेक्टर से की भेंट…*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरमाल के युवा सरपंच योगेन्द्र साहू ने जेठा स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन से सौजन्य भेंट की है। इस मौके पर युवा सरपंच योगेन्द्र ने कलेक्टर श्रीमती जैन को गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। युवा सरपंच ने नवपदस्थ कलेक्टर से अपने भेंट के दौरान कलेक्टर का ध्यान अपने ग्राम पंचायत की ओर आकर्षित करते हुए क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। विदित हो कि ग्राम पंचायत देवरमाल सक्ती जिले के सुदूर पहाड़ी अंचल का ग्राम पंचायत है। युवा सरपंच योगेन्द्र साहू ने बताया कि उनकी चाहत ग्राम पंचायत देवरमाल को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने की है। इस दिशा में वे प्रयासरत
हैं ।






