*राहुल गांधी पर हुए एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाली सत्याग्रह मार्च*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्तीः- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर के निर्देशानुसार आज सक्ती नगर में जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा लोकसभा नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी के विरुद्ध दर्ज दुर्भावना पूर्ण एआईआर के विरोध में एवं उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर रेस्ट हाउस सक्ती से कचहरी चौक तक सत्याग्रह मार्च किया गया। इस अवसर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल, महामंत्री कुसुम यादव, पिंटू ठाकुर , ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल भारद्वाज , मंडल अध्यक्ष गण लाला सोनी , रामसजीवन देवांगन, महिला कांग्रेस गीता देवांगन, विजया जायसवाल, जिला कांग्रेस सचिव चन्द्रकुमार सोनी, राकेश गबेल , जीतेन्द्र राठौर, सन्नी यादव, राजेन्द्र यादव , लालबहादुर, राशिद खान , नारायण गभेल , भुरू अमीर अग्रवाल,नंदा नायक,अकीब खान, उत्तम साहू खालिद खान पिंटू शर्मा, उत्तम शर्मा,रौहान खान ,उदय यादव एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।






